
नपा परिषद शुजालपुर द्वारा द पॉजीटिव एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित राज्यस्तरीय क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ रविवार सुबह अकोदिया रोड स्थित स्टेडियम में हुआ।
शुजालपुर. नपा परिषद शुजालपुर द्वारा द पॉजीटिव एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित राज्यस्तरीय क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ रविवार सुबह अकोदिया रोड स्थित स्टेडियम में हुआ।
अतिथि विधायक जसवंतसिंह हाड़ा, पूर्व नपाध्यक्ष भंवरलाल परमार, संजय शर्मा, जसमतसिंह मेवाड़ा, अशोक नायक, बबीता परमार, विजय बैस, किरण जैन, अनिल जैन, योगेंद्रसिंह राजपूत मंचासीन थे। नपाध्यक्ष संदीप सणस ने आयोजन की जानकारी दी। विधायक हाड़ा व पूर्व नपाध्यक्ष परमार ने नपा द्वारा अल्प समय में स्टेडियम के कायाकल्प पर हर्ष जताया और पॉजीटिव क्लब व नपा की तारीफ की। संचालन नरेंद्र परमार ने किया।
पहला मुकाबला देवास स्पोट्र्स क्लब व गोल्डन क्रिकेट क्लब सीहोर में हुआ। टॉस जीतकर देवास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 142 रनों का लक्ष्य सीहोर को दिया। देवास के बल्लेबाज नारायण ने 24 व सौरभ ने 18 रन बनाए। गोल्डन क्रिकेट क्लब सीहोर के बल्लेबाज अक्षय ने 43 व सतीश ने 26 रन बनाते हुए अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। सीहोर ने 4 विकेट से देवास को पराजित किया। मैन ऑफ द मैच सीहोर के अक्षय को दिया गया। दूसरा मुकाबला मयंक क्रिकेट एकेडमी भोपाल व आष्टïा इलेवन के मध्य हुआ। बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर आष्टïा ने 111 रन बनाए। आष्टïा की ओर से इशांत अफरीदी ने 28 व राहुल ने 22 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भोपाल की टीम ने आष्टïा को 2 विकेट से हराया।
भोपाल की ओर से अवधराज ने शानदार बॉलिंग करते हुए 2 विकेट लिए तथा दिव्यांशु ने 27 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच अवधराज को दिया। दोनों ही मुकाबलों के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे जो उत्साहवर्धन कर रहे थे।
स्पर्धा में नगर से कोई भी टीम नहीं
28 जनवरी तक होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश की 16 टीमें भाग ले रही हैं। नगर की कोई भी टीम शामिल नहीं है। मैच का आंखों देखा हाल पूर्व खिलाड़ी बल्ला सोनी व खेल शिक्षक राधेश्याम इचोरिया, मनीष इचोरिया ने सुनाया। क्लब के राजेंद्र नायडु व नरेंद्र परमार ने बताया सोमवार को पहला मैच सालगांवकर क्लब इंदौर व एवरग्रीन आष्टïा के मध्य तथा दूसरा मैच रेलवे एकलव्य भोपाल व क्रिश्चन एकेडमी इंदौर में होगा।
Published on:
22 Jan 2018 07:15 am
बड़ी खबरें
View Allशाजापुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
