11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस शहर में तैयार हो रहे हैं तेंदुलकर और विराट

नगर के ख्याति प्राप्त क्रिकेट खिलाड़ी गजेंद्र पाटीदार आष्टïा रोड स्थित युगधर्म स्कूल में क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 10 May 2018, 10:00 AM IST

patrika

नगर के ख्याति प्राप्त क्रिकेट खिलाड़ी गजेंद्र पाटीदार आष्टïा रोड स्थित युगधर्म स्कूल में क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रहे हैं।

शुजालपुर. नगर के ख्याति प्राप्त क्रिकेट खिलाड़ी गजेंद्र पाटीदार आष्टïा रोड स्थित युगधर्म स्कूल में क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रहे हैं। नगर के बच्चों को क्रिकेट से जुड़ी बारीकियां बताई जा रही हैं। प्रशिक्षण 1 माह तक जारी रहेगा। जो अलसुबह से प्रारंभ होकर 9 बजे तक हो रहा है। शिविर में बड़ी संख्या में बच्चे पहुंच रहे हैं। प्रशिक्षक आशीष सांखला व सुनील मार्गदर्शन दे रहे है।
गवली समाज कराएगा टूर्नामेंट
अभा गवली महासभा की ओर से शुजालपुर में क्रिकेट स्पर्धा होगी। तीन राज्यों मप्र, राजस्थान व यूपी से गवली समाज की क्रिकेट टीम भाग लेगी। विजेता टीम को 55 हजार 555 रुपए, द्वितीय आने वाले टीम को 33333 व तीसरे स्थान पर आने वाले टीम को 11111 रुपए नकद पुरस्कार दिया जाएगा। मैन ऑफ द सीरीज की राशि भी प्रदाय की जाएगी। स्पर्धा 24 मई से अकोदिया रोड स्थित स्टेडियम में होगी। फाइनल 27 मई को होगा।
सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र को मैं स्वयं देखूंगा
सारंगपुर. मप्र युकां के मुखिया की कमान संभालने वाली चल रही अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए राघौगढ़ विधायक जयवर्धनसिंह ने कहा कि वे इस दौड़ में नहीं हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनकी भेंट सौजन्य थी। इसी को लेकर लोग कयास लगा रहे हैं। भोपाल में हुई मुलाकात के दौरान सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान कमलनाथ द्वारा संभालने के बाद पार्टी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। आपने बताया प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है। एक प्रश्न के उत्तर में आपने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 150 सीटें जीत कर आएगी। टिकट को लेकर सितंबर तक नाम फाइनल हो जाएंगे लेकिन राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में अगस्त तक नाम फाइनल कर दिए जाएंगे। संगठन में जिला, ब्लॉक, मंडलम के चुनाव के बारे में बताया मई अंत तक चुनाव हो जाएंगे। सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र को लेकर कहा अब उस विधानसभा क्षेत्र को स्वयं देखेंगे। पूर्व नपाध्यक्ष मोहम्मद अली, मंडी अध्यक्ष कैलाश सुरावत, प्रदीप जैन, नरेंद्र जैन, हाशिम राही, लखन सहित अन्य मौजूद थे।