8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video : कहीं मंदिर तो कहीं सूने मकान में हो गई चोरी, इन जगहों पर भी हुई हैं घटनाएं

पुलिस पहुंची तो लोगों ने जताई नाराजगी, कहा अब तो मंदिर और हमारे घर भी सुरक्षित नहीं

2 min read
Google source verification
patrika

crime,police,shajapur news,theft in the temple,Vishwakarma Society,

शाजापुर. शहर में आए दिन वारदातों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में बीती रात सोमवारिया में ताले टूटे। चोरों ने एक मंदिर और सूने मकान को निशाना बनाया है। आसपास के रहवासियों ने कहा कि जिस मंदिर में लोग कुछ मांगने जाते हैं, वहां इस तरह की चोरी की घटना हो जाना शर्मनाक स्थिति है। पुलिस के सामने लोगों ने नाराजगी भी जताई।

विश्वकर्मा समाज के मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी से रुपए चुराए
शाजापुर में गुरुवार रात को सोमवारिया बाजार स्थित विश्वकर्मा समाज के मंदिर में चोरों ने मंदिर के फ्रंट गेट का ताला तोड़कर दान पेटी से रुपए चुराए हैं। उन्होंने पहले मंदिर के मुख्य गेट पर लगा ताला तोड़ा, फिर दानपेटी का ताला तोड़कर नकद राशि चुराई है। इसी प्रकार वहीं सामने ही एक सूने मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया है। घर के लोग नहीं होने से चोरों ने इसका ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। पुलिस का कहना है, कि जिस घर में चोरों ने सेंध लगाई है, वह परिवार अभी यहां नहीं हैं, उनके आने के बाद ही पता चलेगा कि क्या-क्या सामान चोरी गया है।

इधर, दुकान संचालक ने रखा चोरों पर दस हजार इनाम
नागदा में खाचरौद-जावरा बायपास मार्ग पर स्थित राज फर्नीचर में हुई चोरी की वारदात को मंडी पुलिस ट्रेस नहीं कर पाई। पुलिस कार्रवाई से निराश हो चुके फर्नीचर दुकान संचालक अकरम खान ने अब स्वयं आरोपियों का सुराग देने वाले व्यक्ति को पुरस्कार देने की योजना बनाई है। पुरस्कार के रूप में खान 10 हजार रुपए की नगद राशि से संबंधित को पुरस्कृत करेंगे। इनाम देने के लिए खान ने सार्वजनिक रुप से घोषणा की है। दरअसल 2 जून की रात को बायपास रोड स्थित राज फर्नीचर एंड इलेक्ट्रानिक्स की दुकान पर लाखों की चोरी हुई थी। वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने दुकान पीछे की ओर मौजूद शटर को लोहे की राड से ऊंचाकर वारदात को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं दुकान के अंदर मौजूद सीसीटीवी के डिवीआर भी बदमाश ले उड़े थे। जिससे उन्हें कोई पहचान नहीं सके। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

किसान का 49 हजार रुपए रखा बैग अज्ञात महिला लेकर फरार
इधर, सोयतकलां नगर में इंदौर-कोटा राजमार्ग स्थित अस्थाई बस स्टैंड से गुरुवार दोपहर किसान मोतीलाल पिता भवानीराम पाटीदार निवासी देहरिया का 49 हजार रुपए से भरा बैग कोई अज्ञात महिला लेकर फरार हो गई। जानकारी अनुसार किसान मोतीलाल अपनी उपज जो कृषि उपज मंडी में बेची थी उसके 49 हजार रुपए गुरुवार दोपहर जिला सहकारी बैंक से लेकर आए थे। यहां बस स्टैंड पर एक बैंच पर बैठ कर चाय पी रहे थे। इसी दौरान उन्हें मोबाइल पर एक फोन आया तो वह बात करने में व्यस्त हो गए। पास स्थित बैंच पर बैठी हुई अज्ञात महिला उनका बैग लेकर फरार हो गई। जब मोतीलाल ने देखा तो वहां पर न उनका बैग था और न ही वह महिला। पीडि़त ने इस मामले में थाने पर जाकर शिकायती आवेदन देते हुए अपने साथ हुई घटना की जानकारी देकर बैग ढूंढने की गुहार लगाई।

फरियादी के अनुसार किसी अज्ञात महिला ने वारदात को अंजाम दिया है। मामला विवेचना में लिया गया है। खोजबीन जारी है।
- जयवंतसिंह काकोडिया, थाना प्रभारी-सोयतकलां