नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी में 11 मौत के मामले में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। अब फॉरेंसिक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि परिवार के सभी 11 सदस्यों ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि कुछ ही लोगों ने मौत को गले लगाया। कुछ लोगों की हत्या का दावा किया गया। फॉरेंसिक रिपोर्ट के इस दावे ने दिल्ली पुलिस की जांच पर सवालिया निशान खड़े कर दिए है। अरुणा आसफ अली अस्पताल के फॉरेंसिक साइंस के सीनियर स्पेशलिस्ट डॉक्टर एलसी गुप्ता ने ये दावा किया है। गुप्ता के मुताबिक मरने वाले 11 लोगों में से कुछ की हत्या की गई है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट का दावा है कि जिस हालात में शव मिले, उन सभी का आत्महत्या करना संभव नहीं।