नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी में हुई 11 मौत का मामला सुलझाने की लाख कोशिशों के बावजूद गुत्थी उलझती जा रही है। घर से मिली डायरियों और रजिस्टर ने भले ही कई खुलासे किए हों, साथ ही शक की सुईयों को भी कई बार अलग-अलग मोड़ दिया है। हालांकि दिल्ली पुलिस इस मामले को सुझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। क्राइम ब्रांच लगातार इस मामले में नए खुलासे कर रही है। इसी कड़ी में अब उन 13 लोगों से पूछताछ की जा रही है, जो प्रियंका की सगाई में मौजूद थे। इन लोगों से क्यों हो रही है पूछताछ आइए जानते हैं...