1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यातायात पुलिस की कार्रवाई होती है ताकि आप हादसों से बचें

सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर एएसपी ने स्कूली बच्चों से कहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Gopal Swaroop Bajpai

•

Updated: 11 Sep 2018, 11:00 PM IST

patrika

यातायात पुलिस की कार्रवाई होती है ताकि आप हादसों से बचें

शाजापुर.

सड़क दुर्घटना में कोई घायल न हो और वह अपने घर सुरक्षित पहुंचे। इसके लिए यातायात के यह नियम आपकी और आपके अपनों की सुरक्षा के लिए है। इसलिए इनका ईमानदारी से पालन करें और दुर्घटनाओं से कोसों दूर रहें। यातायात पुलिस कार्रवाई इसलिए नहीं करती कि वह आपको परेशान करना चाहती है, बल्कि इसलिए कार्रवाई की जाती है कि आगे से आप नियमों का पालन करें और हादसों का शिकार न हो।

यह बात एएसपी गोपाल धाकड़ ने मंगलवार को हाइवे पर स्थित एमजी कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित यातायात जनजागरुकता सप्ताह के तहत आयोजित समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हाइवे पर जब भी हादसे होते हैं तो उसमें गलती या तो बड़े वाहन की होती है या छोटे वाहन की, लेकिन इन दोनों परीस्थितियों में एक ही बात सामने आती है और वह होती है लापरवाही। इसलिए हाइवे पर सावधानी से वाहन चलाएं और लापरवाही से दूर रहें। वाहन चलाते समय अपनी आंखे और कान दोनों खुले रखें ताकि आप आने-जाने वाले वाहनों से सावधान रहेंगे। आरआई विक्रम भदौरिया ने कहा कि बच्चों के पिता अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें, क्योंकि अभी वे इस लायक नहीं हुए हैं। पहले उन्हें अच्छी तरह से वाहन चलाना सिखा दें फिर उन्हें वाहन की चाबी हाथ में दें। कार्यक्रम को ट्रैफिक टीआइ पार्वती गौड़, एसआइ जफर खान ने भी संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। इसके बाद समापन अवसर पर शासकीय कॉलेज, कौटिल्य एज्यूकेशन एकेडमी और कॉन्वेंट स्कूल की 48 छात्राओं के नि:शुल्क लायसेंस बनाए गए।

विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने यहां उपस्थित विद्यार्थियों को पुरस्कारों का वितरण भी किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिल्ड और प्रशस्तिपत्र बांटे। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी और स्टॉफ उपस्थित रहे। इसके बाद यातायात सप्ताह के कार्यक्रम का समापन किया गया।