31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में घूम रहे हैं यमराज, लोगों को रोककर दे रहे चेतावनी, वीडियो वायरल

- शहर की सड़कों पर घूम रहे हैं यमराज- लोगों को दे रहे यातायात नियम की जानकारी- शहर में हुई सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत- SP जगदीश डावर ने किया यातायात रथ रवाना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 11 Jan 2023, 5:17 PM IST

News

शहर में घूम रहे हैं यमराज, लोगों को रोककर दे रहे चेतावनी, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के शाजापुर में बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए पुलिस द्वारा तमाम प्रयास किये जा रहे हैं। बावजूद इसके शहर में बेतरतीब दौड़ते वाहनों पर लगाम लगने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ में एक बार फिर शहर की ट्रैफिक व्यवस्थाओं में सुधार लाने और लोगों को ट्रैफिक नियम के प्रति जागरुक करने के लिए बुधवार से शहर में सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गई। इस दौरान यातायात रथ को ट्राफिक पॉइंट से रवानगी दी गई। इस रथ को एसपी जगदीश डावर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवानगी दी गई।

वहीं, ट्राफिक पॉइंट पर यमराज रूपी कलाकार बी नजर आए, जो मार्ग से गुजरने वालों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक करते दिकाई दे रहे थे। साथ ही, नियम का पालन न करने वालों को हादसे का शिकार होकर उनसे मिलने तक की बात कहते सुनाई दिये। ऐसे में उन्होंने लोगों को रोड सेफ्टी और यातायात नियमों का पालन करने की नसीहत दी। यमराज रूपी कलाकार ने लोगों से अपील की कि, आपकी सुंदरता से ज्यादा आपकी सुरक्षा है। इस दौरान यातायात अमले ने वाहनों के दस्तावेजों की जांच भी की।

यह भी पढ़ें- रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया सब इंजीनियर, 37 हजार पेमेंट करने के एवज में मांगे थे 17 हजार


सड़क पर लोगों की मुसीबत बन रहे नाबालिग बाइक सवार

शहर में बेतरतीब दौड़ते वाहनों पर लगाम लगने का नाम नहीं ले रही है। खासतौर पर यहां दिनभर नाबालिग बाइक सवार सड़कों पर सरपट दौड़ते दिखाई देते नजर आ जाएंगे। खास बात यह है कि, शहर के अंदर से लेकर हाईवे तक बाइकर्स गैंग व्यस्त सड़कों पर रेस लगा कर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाती नजर आ जाएगी। इन सबके बावजुद ट्रैफिक पुलिस इन पर अंकुश लगाने में असफल दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में यातायात नियमों का मजाक उड़ाने वाले युवकों के हौसले दिन - ब - दिन बुलंद होते जा रहे हैं। खासतौर पर इनकी रफ्तार अन्य राहगीरों के लिए हादसे का बड़ा सबब बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- 3 अलग - अलग ATM मशीनों से लाखों की चोरी, गैस कटर से काटकर रुपये ले उड़े चोर


ट्रैफिक पुलिस ने कही ये बात

यातायात थाना प्रभारी के.के चौबे का कहना है कि, माता - पिता की जिम्मेदारी है कि, वो नाबालिग बच्चों के हाथ में वाहन चलाने के लिए न दें। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, जल्द ही नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जिन लोगों ने वाहनों में प्रेशर हॉर्न, सायरन और पटाखों की आवाज वाले साइलेंसर लगा रखे हैं, उन पर भी कार्रवाई होगी।