इन दिनों Corona virus कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए पुलिस चौराहों पर चेकिंग कर रही है। इस दौरान विशेष रूप से उन लोगों को रोका जा रहा है जो दो पहिया वाहनों पर बिना मास्क पहने चल रहे हैं। शामली में चलाए गए अभियान के तहत एक ही दिन में 532 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई इन पर 45,200 जुर्माना वसूला गया। एसपी विनीत जायसवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि, अब यह अभियान हर रोज जारी रहेगा और बिना मास्क निकलने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।