पीड़ित मां ने बताया कि घटना एक सप्ताह पूर्व की है। सलीम रात को उनके घर आया और हमारी लड़की को बेहोश करके घर से उठा कर ले गया था। जाते समय वह धमकी देकर गया था कि यदि इसकी सूचना किसी को दी तो तुम्हारे बड़े बेटे को जान से मार दूंगा, जिससे वे लोग काफी डर गए थे। लेकिन, किसी तरह हिम्मत जुटाकर वे लोग आरोपी सलीम के खिलाफ तहरीर देने पहुंचे हैं।