घटना गांव कादर गढ़ की है इसी गांव में रहने वाला देवेंद्र अपने घर में ही बैठकर शराब पी रहा था। पत्नी ने कहा कि साल बीता जा रहा है नया साल आने वाला है ऐसे में शराब पीना उचित नहीं है। इस पर पति ने कहा कि वह न्यू ईयर पर भी शराब पार्टी करने वाला है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जब पत्नी ने कहा कि वह नए साल पर शराब नहीं पीने देगी तो गुस्साए पति ने पास में ही रखे डंडे से पत्नी पर हमला बोल दिया। पत्नी की गोद में बच्चा था, नशेड़ी पिता पत्नी को पीटता रहा और इसी दौरान एक डंडा बच्चे के सिर में लगा जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।