
शामली। शहर के शिव चौक पर मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने डाक्टरी परीक्षण कराते हुए एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के शिव चौक का है। जहां शुभम बंसल की कॉस्मेटिक की दुकान है। इसी के सामने की दुकान पर विपिन नामक का युवक काम करता है। बताया गया है कि विपिन ने दुकान के सामने खड़े हुए सांड पर पानी डालकर उसे भगा रहा था। जिसका विरोध शुभम बंसल ने किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे।
वहीं एक पक्ष के अर्जुन का कहना है कि वह सांड दुकान पर खड़ी गाड़ी में टक्कर मार रहा था। जिसके बाद उसके भाई ने उसे भगाने के लिए ऊपर पानी डाला था। आरोप है कि इसको लेकर शुभम बंसल व अन्य ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। थोड़ी देर में ही दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। उधर, मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण करवाकर जांच शुरू कर दी गई है।
Updated on:
12 Mar 2020 03:41 pm
Published on:
12 Mar 2020 03:23 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
