
Sky lightning in jabalpur
शामली। जिले में बुधवार को हुई बरसात के साथ ही एक परिवार पर आकाशीय बिजली का कहर टूट पड़ा। तेज गडग़ड़ाहट के साथ यहां आकाशीय बिजली एक तीन मंजिला मकान पर गिरी। इससे मकान में रहने वालों के बीच हड़कंप मच गया। लोगों ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। उधर बिजली गिरने से मकान में दरार आ गई और मकान के अंदर लगे बिजली के तमाम उपकरण जलकर राख हो गए। इतना ही नहीं आसपास के मकानों में भी लगे विद्युत उपकरण जलकर राख हो गये।
दरअसल पूरा मामला जनपद शामली के थाना झिंझाना क्षेत्र के मोहल्ला सैदमीर का है। जहां पर बुधवार की शाम बिन मौसम हुई बरसात के साथ आकाशीय बिजली ने अपना कहर बरपाया। यहां तेज गडग़ड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली एक तीन मंजिला मकान पर गिर गई। आकाशीय बिजली गिरने से मकान में दरार आ गयी। मकान का प्लास्टर अपने आप उतरकर गिर गया, तो वही मकान में लगे पिलर में भी दरार आ गई। मकान के अंदर मौजूद लोगों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि इस घटना में किसी की जनहानि नहीं हुई है। यह परछाई इस 3 मंजिले भवन में घूमती हुई और विनाश करती हुई दिखाई दे रही थी। आसपास केे मकानों में भी इस आकाशीय बिजली का असर देखने को मिला है। बिजली गिरने से धमाका इतना जोरदार हुआ कि आसपास के मकानों में भी दीवारोंं से प्लास्टर छूट कर गिर गया। कई मकानों के इनवर्टर भी जल गये। इस कहर को देखकर आसपास के लोगों में दहशत बनी हुई है।
Published on:
28 Nov 2019 03:47 pm
बड़ी खबरें
View Allशामली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
