27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: पार्टनर ने कारोबारी के अकाउंट से ऑनलाइन की शॉपिंग, बिल आने पर ठगी का हुआ खुलासा

Highlights . पार्टनर पर धोखाधड़ी का आरोप . ईमेल आईडी पर बिल आने पर हुआ खुलासा . ऑनलाइन शॉपिंग का बिल उनके मेल आईडी पर आया तो उन्हें धोखाधड़ी का मालूम हुआ।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 29 Jan 2020, 2:51 PM IST

partner.png

शामली। थानाभवन इलाके में रहने वाले युवक ने अपने ही पार्टनर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि पार्टनर ने उसकी ईमेल आईडी से अकाउंट को हैक कर 38 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली है। ऑनलाइन शॉपिंग का बिल उनके मेल आईडी पर आया तो उन्हें धोखाधड़ी का मालूम हुआ।

यह भी पढ़ें: डाक से भेजा पत्नी को तीन तलाक का पत्र, पुलिस ने की जांच शुरू

थानाभवन कस्बे के मुल्लापुर रोड पर कंप्यूटर सेंटर चलाने वाले अवनीश कुमार ने थाने में एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके पूर्व में बिजनेस पार्टनर रहे एक युवक ने उनके खाते से बिना उसकी जानकारी के 38 हजार रुपये की खरीदारी कर ली। ऑनलाइन खरीदारी का बिल आया तो उन्हें ठगी का पता चला।

अवनीश कुमार ने बताया कि पार्टनर को फोन कर की गई शॉपिंग की जानकारी मांगी। आरोप है कि उसने फोन पर धमकाते हुए फोन काट दिया। अब पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग