
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
शामली। जनपद के गांव जमालपुर में मामूली कहासुनी के बाद दो युवकों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल, मामला झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर की है। जहां शनिवार देर रात दीपावली के दिन गांव में भूपेंद्र का परिवार दिवाली पूजन कर रहा था। इस दौरान पड़ोस का ही रिक्शा चालक हरिओम अपनी रिक्शा में म्यूजिक सिस्टम बजाता हुआ घर पहुंचा, तो पूजा अर्चना करने वाले भूपेंदर और उसके बेटे गौरव व मोंटी ने म्यूजिक बंद करने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें: Diwali पर पटाखों ने दिखाया तांडव, 4 कार जलकर खाक
इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों के बीच बचाव कराते हुए चलता कर दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद गौरव और मोंटी चाकू लेकर आए और हरिओम पर चाकुओ से हमला कर दिया। इस दौरान हमले के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए घायल हरिओम को परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए झिंझाना हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसका रात भर उपचार चल रहा था, लेकिन रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।
हरिओम की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया हरिओम की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी सगे भाई गौरव और मोंटी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक हरिओम के मामा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Published on:
15 Nov 2020, 12:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.