30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल

Highlights किसान ने लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियाे वायरल किया किसान के अनुसार एक साल से चक्कर कटा रहा था लेखपाल  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 6 Apr 2021, 8:11 PM IST

patvari.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
शामली. नेशनल हाईवे का मुआवजा दिलाने के नाम पर पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लेखपाल रिश्वत लेते हुए साफ दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही उच्चाधिकारियों के नाम पर भी बाद में रिश्वत लेने की बात कह रहा है। पीड़ित किसान ने यह वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर ली और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें: लग्जरी गाड़ियां ढुलाई कर रही शराब, पंचायत चुनाव में छलक रहे जाम

दरअसल शामली जनपद के थानाभवन क्षेत्र के गांव अंबेटा याकूबपुर निवासी किसान यशपाल की करीब 4 बीघा जमीन नेशनल हाइवे पर बनने वाले टोल प्लाजा के लिए अधिग्रहण की गई है। इस जमीन के एवज में अब किसान को करीब एक करोड रुपए का मुआवजा मिलना है लेकिन मुआवजा देने के बजाय पीड़ित किसान को अधिकारियों के द्वारा चक्कर कटवाएं जा रहे हैं। पीड़ित किसान का आरोप है कि वह पिछले करीब डेढ़ साल से पटवारी कानून को अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है लेकिन उसको अभी तक उसकी जमीन का मुआवजा नहीं मिला। किसान की माने ताे इसके लिए लगातार उससे पटवारी पैसों की मांग कर रहा था। परेशाान होकर किसान ने पटवारी को रिश्वत देते समय एक वीडियो भी अपने कैमरे में बनाई है जिसे अब सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

यह भी पढ़ें: लग्जरी गाड़ियां ढुलाई कर रही शराब, पंचायत चुनाव में छलक रहे जाम

वायरल वीडियो में दिखने वाले पटवारी का नाम नफीस बताया जा रहा है जो शामली जनपद में तैनात है। वायरल वीडियो में लेखपाल उच्च अधिकारियों तक भी रिश्वत का पैसा पहुंचाने की बात कहते हुए बिना रिश्वत दिए काम ना होने की धमकी दे रहा है। इससे पहले भी लेखपाल की रिश्वत लेते हुए कई वीडियो प्रदेश भर में वायरल हो चुके हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो के बाद आरोपी लेखपाल पर क्या कार्रवाई होती है सभी काे इस बात का इंतजार है।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग