10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP के इन शहरों में कमजोर हुआ मानसून, जानिये कब शुरू होगी बारिश

Highlights - वेस्ट यूपी में बारिश के लिए तीन दिन करना होगा इंतजार - मौसम विभाग ने जताई एक जुलाई से मानसून सक्रिय होने की संभावना - उमस भरी भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Jun 2020, 11:55 AM IST

monsoon-image-1.jpg

Latest Monsoon Update in MP

शामली. पश्चिम उत्तर प्रदेश के शामली सहित कई जिलों में उमस भरी भीषण गर्मी आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। गर्म हवा चलने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। इसका कारण मानसून कमजोर होना माना जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मानसून कमजोर होने के चलते पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश के लिए अभी तीन दिन का इंतजार करना होगा। दावा है कि एक जुलाई से वेस्ट यूपी में मानसून सक्रिय हो जाएगा और लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- अब Amazon और Flipkart पर होगी महिला समूहों के उत्पादों की बिक्री

बता दें कि पूरे वेस्ट यूपी में रविवार को सुबह से ही धूप और बादल छाए रहने से उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। पिछले 24 घंटे में दिन में तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो जाने से अधिकतम तापमान 34 डिग्री है। वहीं, शनिवार रात के तापमान की बात की जाए तो 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पूरे दिन 19 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने से उमस भरी गर्मी से आम जनजीवन बेहाल रहेगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश के शामली, मेरठ, मुरादाबाद, संभल, बागपत, हापुड़ आदि जिलों में मानसून कमजोर पड़ गया है। अगले 3 दिन बाद यानी 1 जुलाई को मानसून आने के बाद भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी साही ने बताया कि शामली, मेरठ, बागपत, मुरादाबाद, संभल आदि जिलों में मानसून कमजोर पड़ गया है, जिसके कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को जूझना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- UP Board Results: सरकारी स्कूल में पढ़कर किसान की बेटी ने 12वीं में किया टॉप, जानिये कैसे पाई सफलता