29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘यमराज’ का ऐसा डर की युवक ने सपने देखकर उठाया खौफनाक कदम

कुछ दिन पहले युवक के दोस्त की एक्सीडेंट में हुई थी मौत, आ रहे थे डरावने सपने...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्योपुर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 5 Jan 2024, 7:12 PM IST

sheopur.jpg

अक्सर किसी तनाव या बड़ी प्रॉब्लम में फंसने के कारण लोग सुसाइड जैसा खौफनाक कदम उठा लेते हैं। लेकिन श्योपुर में जो मामला सामने आया है वो इससे अलग है। दरअसल यहां एक 23 साल के युवक ने अजीबो-गरीब सपनों से परेशान होकर खुदकुशी की कोशिश की है। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वो मौत से जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

कोल्डड्रिंक में मिलाकर गटका जहर
श्योपुर के गांधी नगर में रहने वाले 23 साल के देवेन्द्र शिवहरे ने जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां से उसे राजस्थान के कोटा रेफर कर दिया गया है और वर्तमान में कोटा के अस्पताल में देवेन्द्र मौत से जिंदगी की जंग लड़ रहा है। देवेन्द्र सभ्रांत परिवार से है और खुद नलजल योजना में प्राइवेट सुपरवाइजर भी है। शुरूआती जानकारी में उसके सुसाइड की कोशिश करने की जो वजह सामने आई है वो हैरान कर देने वाली है।


यह भी पढ़ें- पति-पत्नी के बीच आ गए 'बकरी-ऊंट', तलाक तक पहुंची नौबत

सपनों से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम
देवेन्द्र के परिजन के मुताबिक कुछ दिन पहले देवेन्द्र के एक करीबी दोस्त की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। दोस्त की मौत के बाद से ही उसे अजीबो-गरीब सपने आते थे। उसने बताया था कि नींद लगते ही सपने में 3-4 लोग आते हैं और उससे कहते हैं कि चल अब तेरा टाइम पूरा हो गया है और जब वो जाने से इंकार करता है तो कहते हैं की सीधे से चलता है या फिर जबरदस्ती लेकर चलें। हमने उसे समझाया भी था कि चिंता मत कर सब ठीक हो जाएगा लेकिन वो इतना परेशान हो चुका था कि अब खुद की जान लेने की कोशिश कर डाली। बताया जा रहा है कि देवेन्द्र ने चूहे मारने के जहर के 3 पाउच कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर गटके हैं।
यह भी पढ़ें- सुहागरात पर बीवी ने किया बड़ा कांड, नींद खुली तो पति रह गया हैरान