8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cheetah Cube : कूनो की आशा ने दी बड़ी खुशखबरी, 3 शावकों को दिया जन्म, देखें पहली झलक

नमीबिया से लाई गई मादा चीता आशा ने कूनों नेशनल पार्क में तीन शावकों को जन्म दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्योपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Jan 2024, 5:09 PM IST

news

Cheetah Cube : कूनो की आशा ने दी बड़ी खुशखबरी, 3 शावकों को दिया जन्म

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से बुधवार को एक बार फिर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां चीतों के बाड़े में एक साथ तीन चीता शावकों ने जन्म लिया है। आपको बता दें कि इन तीनों शावकों को नमीबिया से भारत लाई गई मादा चीता, जिसका कूनों में नाम 'आशा' रखा गया था तीनों नन्हे शावकों को जन्म दिया है।

जन्म के बाद तीनों शावकों की आवाजें कूनों नेशनल पार्क में गूंजने के बाद कूनों प्रबंधन के बीच खुशी का माहौल है। फिलहाल मादा चीता आशा को तीनों शावकों के साथ बड़े बाड़े में रखा गया है। यहां कुछ दिन कूनो प्रबंधन द्वारा उनकी मॉनिटरिंग की जाएगी।

फिलहाल तीनों तीनों शावक पूरी तरह से स्वस्थ बताए जा रहे हैं। डीएफओ थिरुकुराल आर ने तीनों शावकों के जन्म और उनके सेहतमंद होने की पुष्टि भी कर दी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल नेशनल पार्क का मैदानी अमला और डॉक्टरों की टीम शावकों पर नजर बनाए हुए है। इसके बाद आगामी फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Medical College Recruitment : मेडिकल कॉलेजों में निकल रही टीचर्स की बंपर भर्ती