25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपचुनाव से पहले चुनाव आयोग का एक्शन, विजयपुर SDM हटाए गए, जानें कारण

Vijaypur SDM Suspend : इलेक्शन कमीशन की जांच में विजयपुर एसडीएम और रिटर्निंग ऑफिसर उदयवीर सिंह सिकरवार पर लगे आरोप सिद्ध हुए हैं। बता दें, एसडीएम पर सरकारी पद पर रहते हुए बीजेपी के पक्ष में कार्य करने की शिकायत पर कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्योपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Nov 2024, 11:33 AM IST

Vijaypur SDM Suspend

Vijaypur SDM Suspend :मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में चुनाव आयोग ने कांग्रेस की शिकायत के बाद श्योपुर जिले के विजयपुर एसडीएम के खिलाफ कारर्वाई करते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया है। चुनाव आयोग ने उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे की शिकायत पर संज्ञान लिया है। इलेक्शन कमीशन की जांच में विजयपुर एसडीएम और रिटर्निंग ऑफिसर उदयवीर सिंह सिकरवार पर लगे आरोप सिद्ध हुए हैं। आपको बता दें कि, एसडीएम पर सरकारी पद पर रहते हुए बीजेपी के पक्ष में कार्य करने की शिकायत पर कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।

दरअसल, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने रिटर्निंग अधिकारी उदय सिंह सिकरवार को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराई थी। अपने शिकायत में कटारे ने कहा था कि एसडीएम सिकरवार पहले भी बीजेपी के लिए काम करते रहे हैं। 2017-18 में हुए उपचुनाव में भी सिकरवार ने रिटरिंग ऑफिसर रहते हुए इनकी शिकायत की थी। शिकायत सिद्ध होने पर उस समय भी उन्हें हटाया गया था।

यह भी पढ़ें- पेशनर्स के लिए खुशखबरी : DR में बढ़ोतरी के आदेश, अब इस दर से मिलेगा महंगाई राहत भत्ता

शिकायत में कही गई ये बात

उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने अपनी शिकायत में कहा था कि एक बार फिर उदय सिंह सिकरवार को ही विजयपुर उपचुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई। आखिर क्यों हर बार इन्हें ही रिटर्निंग ऑफिसर बनाया जाता है। हम निर्वाचन आयोग से मांग करते हैं कि उदय सिंह को चुनावी प्रक्रिया से हटाया जाए। जब एक बार चुनावी प्रक्रिया से इन्हें हटाया गया था, तो दोबारा क्यों चुनाव अधिकारी बनाया गया।

चुनाव आयोग का एक्शन

उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत की शिकायत पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया और विजयपुर रिटर्निंग ऑफिसर उदयवीर सिंह को हटा दिया है। आपको बता दें कि उदयवीर सिंह इससे पहले भी 2017 में अंतर और 2018 में मुंगावली उपचुनाव में रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी से हटाए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- मुनाफे का सौदा करना है तो जल्द से जल्द यहां खरीद लें प्रॉपर्टी, 200% तक बढ़ेंगे दाम

13 नवंबर को मतदान, 23 को काउंटिंग

मध्य प्रदेश की दो विधानसभा बुधनी और विजयपुर सीट पर 18 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। 25 अक्टूबर तक निर्देशन पत्र जमा किए गए। 28 अक्टूबर को स्क्रूटनी की गई। 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिए। 13 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 23 नवंबर को मतगणना होगी।