25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुनाफे का सौदा करना है तो जल्द से जल्द यहां खरीद लें प्रॉपर्टी, 200% तक बढ़ेंगे दाम

New Property Rates : शहरी और ग्रामीण मिलाकर करीब 243 स्थानों पर जमीन की कीमतें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है। पंजीयन विभाग ने 5 से 200 फीसदी तक दरें बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। मंजूरी मिलते ही अगले साल से नई गाइडलाइन के तहत जमीनों की रजिस्ट्री की जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Nov 2024, 9:49 AM IST

New Property Rates

New Property Rates :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अगर आप सपनों का घर बनाने का सपना देख रहे हैं तो आपको अपनी जेब कुछ ज्यादा ही ढीली करनी पड़ेगी। क्योंकि जल्द ही शहर में प्रॉपर्टी के दामों में भारी उछाल होने की प्रबल संभावना है। शहरी और ग्रामीण मिलाकर करीब 243 स्थानों पर जमीन की कीमतें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है। पंजीयन विभाग ने 5 से 200 फीसदी तक दरें बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। मंजूरी मिलते ही अगले साल से नई गाइडलाइन के तहत जमीनों की रजिस्ट्री की जाएगी। इसमें नई वृद्धि दरों को प्रभावी किया जाएगा।

रेजिडेंशियल, कमर्शियल और एग्रीकल्चर में औसतन 8.55 फीसदी तक दरें बढ़ने की संभावना है। अगले साल यानी 2025 में नए रेट पर ही रजिस्ट्रियां की जाएंगी। भोपाल में 3883 लोकेशन में से 100 इलाकों में 20 फीसदी तक रेट बढ़ेंगे। शहर में 3091 और ग्रामीण में 792 लोकेशन है। वहीं, 3641 जगहों के रेट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मशहूर डांसर ने लगाए ऐसे ठुमके, हजारों लोगों की भीड़ हो गई, पुलिस के भी छूटे पसीने, Video

इन इलाकों बढ़ सकते है दाम

कोलार, गोल गांव, गोलजोड़, थुआंखेड़ा, कजलीखेड़ा, भानपुर, अयोध्या बायपास, सलैया, नर्मदापुरा रोड, मिसरोद, गुलमोहर, आकृति ईको सिटी कोकता बायपास-बगरोदा, बैरागढ़ स्टेशन, मिनाल, वैशाली नगर समेत कई अन्य इलाकों में भी रेट बढ़ने की संभावना है।