श्योपुर. मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने हर सुनने वाले को चौंका दिया। दरअसल, यहां दादा-दादी अपने 1 साल के पोते की जान बचाने के लिये तेंदुए से भिड़ गए। इस दौरान तेंदुए ने हमला करते हुए दोनों को घायल भी कर दिया, लेकिन उन्होंने बच्चे को बचा लिया। इस दौरान मची चीख-पुकार सुनकर और गांव वाले भी आ गए, जिसपर तेंदुआ वहां से भाग गया।