25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंधे मोड़ पर पलटी खाते हुए खेत में जा गिरी कार, ड्राइवर का हुआ ये हाल, VIDEO

-अनियंत्रित होकर अंधे मोड़ पर पलटी कार-घायल को उपचार के लिए लाया गया बदरवास-मंडी में फसल बेचने जा रहा था घायल किसान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Nov 2022, 6:32 PM IST

News

अंधे मोड़ पर पलटी खाते हुए खेत में जा गिरी कार, ड्राइवर का हुआ ये हाल, VIDEO

शिवपुरी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले बदरवास थाना इलाके के सड़बुड़ गांव के पास सिंध नदी पर बने पुल से सटे अंदे मोड पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चला रहे पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव के फूफा दानवीर सिंह यादव घायल हुए हैं। गनीमत रही कि, हादसे के बाद मौके से कुछ राहगीर गुजर रहे थे, जिन्होंने तत्काल आसपास रहने वाले ग्रामीणों को घटना की जानकारी दे दी, जिससे युवक की जांन बच सकी।

राहगीरों की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल ही दानवीर सिंह यादव को पलटी हुई गाड़ी से बाहर निकाला। साथ ही, उपचार के लिए तत्काल अपने वाहनों की सहायता से ही बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचा दिया, जहां दानवीर सिंह यादव का उपचार शुरु कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- खबर का असर : जागा NHAI, 3 दिन में दोबारा लगेंगे हाइवे के साइन बोर्ड, एक साल से टूटे पड़े थे

मंडी में फसल बेचने जा रहा था किसान

जानकारी के अनुसार, जिले के एजवारा में रहने वाले दानवीर सिंह यादव इलाके के बड़े किसानों में से एक माने जाते हैं, जिनकी फसल आज ट्रॉलीयों में भरकर बदरवास की अनाज मंडी पहुंची थी। इसी सिलसिले में दानवीर सिंह यादव अपनी कार से अनाज मंडी की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि, समय कमथा, इसलिए वाहन की रफ्तार तेज थी। तभी सिंध नदी पर बने पुल के आगे अंधे मोड़ पर उनकी कार असंतुलित होकर खेत में जाकर पलट गई। मोके पर ग्रामीणों के कार में फंसे किसान दानवीर सिंह यादव को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, घटना की जानकारी लगते ही दानवीर सिंह यादव के परिजन भी बदरवास स्वास्थ केंद्र पहुच गए हैं।