
खबर का असर : जागा NHAI, 3 दिन में दोबारा लगेंगे हाइवे के साइन बोर्ड
संजीव जाट की रिपोर्ट
शिवपुरी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित ग्वालियर - बैतूल नेशनल हाईवे पर राहगीरों मार्ग दिशा दिखाने की दृष्टि से लगाए गए साइन बोर्डों की दुर्दशा पर पत्रिका ने सवाल उटाए थे। पत्रिका द्वारा किए गए इस प्रयास ने विभाग की नींद खोल दी है। खबर को प्रमुखता से उठाने के बाद नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( NHAI ) के अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लेते हुए उक्त छतिग्रस्त होकर जमीन पर पड़े साइन बोर्डों को उठवा लिया है। यही नहीं, इनकी रिपेयरिंग कर उन्हें दौबारा व्यवस्थित ढंग से लगाने की भी बात कही है।
आपको बता दें कि, नेशनल हाईवे के गुना - शिवपुरी के बीच स्थित बदरवास से गुजरने वाले बाइपास पर साइन बोर्ड लगे हुए थे। लेकिन, इनमें से कई साइन बोर्ड बीते 1 वर्ष से ज्यादा समय पर जमीन पर टूटे पड़े थे। इसके चलते हाइवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को आवागमन में साइन बोर्ड ना होने के कारण भटक जाते थे।
NHAI ने उठवाए क्षतिग्रस्त बोर्ड और खंभे
वहीं, पत्रिका द्वारा इस मुद्दे को उटाने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा सोमवार को ग्राम सुमेला, ग्राम तिलातीलि और पेट्रोल पंप के पास छतिग्रस्त हालत में पड़े साइन बोर्ड और उनके खंभो को उठाकर मरम्मत के लिए पहुंचा दिया है। साथ ही, अदिकारियों ने आश्वास्न भी दिया है कि, तीन दिनों के भीतर इन सभी साइन बोर्डों को दौबारा स्थापित कर दिया जाएगा।
3 दिन में लगेंगे सभी साइनबोर्ड
इस संबंध में गुना - शिवपुरी एनएचएआई के अधिकारी गणेश राय का कहना है कि, मामले को सज्ञान में लिया गया एवं जिस हालात में जो साइन बोर्ड पड़े हुए थे और उनके दुख में पड़े हुए थे उन्हें तत्काल इनके द्वारा मौके से उठाकर उनकी मरम्मत कर तीन दिवस में उन्हें लगाया जाएंगे।
Updated on:
7 Nov 2022, 3:37 PM IST
Published on:
7 Nov 2022, 3:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.