24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

24 साल बाद यूनिविर्सिटीज में निकली रजिस्ट्रार की सीधी भर्ती, लोक सेवा आयोग ने मांगे आवेदन

मध्य प्रदेश में प्रमोशन की राह देख रहे अफसरों को झटका। कुल सचिवों के पद पर लोक सेवा आयोग ने मांगे सीधी भर्ती के आवेदन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Nov 2022, 1:56 PM IST

News

24 साल बाद यूनिविर्सिटीज में निकली रजिस्ट्रार की सीधी भर्ती, लोक सेवा आयोग ने मांगे आवेदन

भोपाल. मध्य प्रदेश में प्रमोशन का इंतेजार कर रहे अदिकारियों को झटका देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल सूबे के विश्वविद्यालयों के लिए 24 साल बाद कुल सचिवों के पद पर सीधी भर्ती होने जा रही है। इसके लिए सरकार के लोक सेवा आयोग की ओर से विश्वविद्यालयों के कुल सचिव पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से चार पदों के लिए विज्ञापन जारी किये गए हैं। 18 नवंबर से आवेदन पत्र जारी किए जाएंगे। हालांकि, सरकार के फैसले के बीद बीते कई वर्षों से पदोन्नति की राह देख रहे अधिकारियों को बड़ा झटका लगा है। बीते 24 वर्षों में कई अधिकारी पदोन्नति की राह देखते देखते रिटायर भी ही हो चुके हैं। चार पदों में से दो अनारक्षित श्रेणी के हैं, एक अनुसूचित जनजाति और एक ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। ये भी बता दें कि, इससे पहले 1998 में कुल सचिव के पद पर सीधी भर्ती की गई थी।

यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण का संदेश : साइकिल से भारत भ्रमण पर निकली ये लड़की, 20 हजार कि.मी का करेगी सफर


लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर देखें पूर्ण जानकारी

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से विश्वविद्यालयों के चार रजिस्ट्रार पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। जारी विज्ञापन के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 17 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित अधिकृत जानकारी आयोग की ओर से अपनी आधीकारिक वेबसाइट पर विज्ञापन भी प्रकाशित किया है। इच्छुक व्यक्ति यहां से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बीच सड़क पर पिटाई का VIDEO : चप्पलों से पीटते हुए तीन महिलाएं युवक को ले गईं थाने

यह भी पढ़ें- पिछले वर्षों के मुकाबले तेजी से बढ़ रहा प्रदूषण, इस साल 177 दिन हवा दूषित रही

यहां 151 बुजुर्ग जोड़ों ने लिए 7 फेरे, झूमकर नाचे नाती - पोते, वीडियो वायरल