25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खबर का असर : धूल और गड्ढों से मिलेगी मुक्ति, प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन

नगर परिषद ने एक बार फिर लिखा परियोजना प्रबंधक पी.आई.यू. एम. पी. यू.डी.सी. ग्वालियर को पत्र।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Nov 2022, 4:57 PM IST

News

खबर का असर : धूल और गड्ढों से मिलेगी मुक्ति, प्रशासन ने लिया एक्शन

शिवपुरी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले बदरवास नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 में पुरानी एबी रोड से बाईपास तक मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तीसरे चरण के तहत सीसी रोड और नाली निर्माण किया जाना है। इसी के साथ केंद्र सरकार की नलजल योजना के पाइप लाइन भी बिछाई जानी है, लेकिन ठेकेदार की हीलाहवाली के चलते काम नहीं किया जा सका है, जिसका नतीजा ये है कि, मार्ग की जर्जर हालत के चलते उड़ने वाली धूल राहगीरों के साथ साथ स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। उक्त मामले को पत्रिका द्वारा प्रमुखता से उठाने के बाद नगर परिषद के द्वारा पुनः परियोजना प्रबंधक पी.आई.यू. एम. पी. यू.डी.सी. ग्वालियर को पत्र लिख दिया है।

पत्र के माध्यम से विभाग की ओर से जिम्मेदार ठेकेदार को निर्देशित कर उक्त पाइपलाइन बिछाने की बात कही गई है। क्योंकि इस मार्ग पर गहरे गड्ढे और सुबह से शाम तक उड़ती धूल से परेशान नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त पूरे मामले को लेकर नगर परिषद के द्वारा विभाग को दो बार पत्र लिखा गया है।

यह भी पढ़ें- खबर का असर : जागा NHAI, 3 दिन में दोबारा लगेंगे हाइवे के साइन बोर्ड, एक साल से टूटे पड़े थे


नगर परिषद ने पत्र के जरिए दिए निर्देश

पत्र में लिखा है कि, विषय के अंतर्गत बात ये है कि, संदर्भित पत्र के माध्यम से पुराने ए.बी. रोड से घुरवार रोड पर बाईपास तक मुख्यमंत्री शहरी अधोसरंचना तृतीय चरण अंतर्गत सीसी रोड एंव नाली निर्माण कार्य किये जाने से पूर्व पाईप लाईन विस्तार का कार्य उक्त रोड पर किये जाने का अनुरोध किया गया था। लेकिन, आज तक उक्त रोड पर पाईप लाईन विस्तार का कार्य शुरु नहीं हुआ। उक्त रोड की स्थिति अत्यंत खराब है और शासन के आदेश पर शहर के मुख्य मार्गो की मरम्मत कराई जानी है। पाईप लाईन विस्तार न होने के कारण उक्त रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है। साथ ही, शासन की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री शहरी अधोसरंचना में भी विलंब हो रहा है। अतः दोबारा अनुरोध है कि, पुराने ए.बी. रोड से घुरवार रोड पर बाईपास तक पाईप लाईन विस्तार का कार्य प्रारंभ कराने का कष्ट करें।

यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण का संदेश : साइकिल से भारत भ्रमण पर निकली ये लड़की, 20 हजार कि.मी का करेगी सफर


क्या कहते हैं जिम्मेदार ?

मामले को लेकर कोलारस एसडीएम ब्रजविहारी श्रीवास्तव का कहना है कि, मामले को दिखबता हु जो भी ठेकेदार है उससे पता करते है आखिर किन कारणों से पाइपलाइन नहीं डाली जा रही है। शीघ्र ही पाइपलाइन डालने के लिए निर्देश दिये जाएंगे।

यहां 151 बुजुर्ग जोड़ों ने लिए 7 फेरे, झूमकर नाचे नाती - पोते, वीडियो वायरल