
सीट पर अभी तक 14 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। जिनमें 10 बार कांग्रेस को शिकस्त मिली, जबकि 8 बार ङ्क्षहदू महासभा, जनसंघ, जनता पार्टी व भाजपा को जीत मिली। इस सीट से दो बार निर्दलीय विधायक भी चुनकर विधानसभा पहुंचे। महत्वपूर्ण बात यह है कि वर्ष 1957 में शिवपुरी दो विधानसभा में बंटी हुई थी, जिसमें एक सीट सामान्य वर्ग की तथा दूसरी सीट एससी वर्ग के लिए आरक्षित थी।
शिवपुरी विधानसभ के अतीत में यदि देखा जाए तो शिवपुरी के कई दिग्गज इस सीट से नेतृत्व कर चुके हैं। वर्ष 1957 में शिवपुरी विधानसभा में दो विधायक की सीट थीं और इस चुनाव में 89257 मतदाताओं ने मतदान किया था। इस चुनाव में सामान्य सीट से निर्दलीय प्रत्याशी मालोजी विधायक बने, जबकि एससी सीट से कांग्रेस के तुलाराम जाटव ने जीत हासिल की थी। उसके बाद से शिवपुरी इकलौती विधानसभा बन गई थी।
वर्ष 1957 से 2018 तक यह रही शिवपुरी विधानसभा की तस्वीर
- वर्ष 1962
कुल मतदाता: 57788 मतदान हुआ: 24464
विजयी हुए: कांग्रेस के आनंद स्वरूप मिश्रा (सिविल सर्जन जिला अस्पताल) विधायक बने।
हराया: हिदू महासभा के रामगोपाल को 450 वोट से हराया था।
- वर्ष 1967
कुल मतदाता: 67284 मतदान हुआ था: 37198
विजयी हुए: भारतीय जनसंघ से सुशील बहादुर अष्ठाना
हराया: कांग्रेस के जीएस ढिल्लन कांग्रेस को 19 हजार से अधिक मतों से हराया
- वर्ष 1972
विजयी हुए: भारतीय जनसंघ से सुशील बहादुर अष्ठाना
हराया: कांग्रेस के हनुमंत सिंह दाऊ को
जीत का अंतर: 8247
- वर्ष 1977
विजयी हुए: जनता पार्टी से महावीर प्रसाद जैन
हराया था: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गणेशीलाल जैन को
जीत का अंतर: 10123
- वर्ष 1980
विजयी हुए: कांग्रेस के गणेश गौतम
हराया: भाजपा के गोपालकृष्ण दंडोतिया को
जीत का अंतर: 11202
- वर्ष 1985
विजयी हुए: कांग्रेस के गणेश गौतम
हराया: भाजपा के सुशील बहादुर अष्ठाना को
जीत का अंतर: 3108
- वर्ष 1990
विजयी हुए: निर्दलीय सुशील बहादुर अष्ठाना
हराया: कांग्रेस के गणेश गौतम को
जीत का अंतर: 14410
- वर्ष 1993
विजयी हुए: भाजपा के देवेंद्र जैन
हराया: कांग्रेस के सांवलदास गुप्ता को
जीत का अंतर: 3214
- वर्ष 1998
विजयी हुईं: भाजपा से यशोधरा राजे सिंधिया
हराया: कांग्रेस के हरिवल्लभ शुक्ला को
जीत का अंतर: 7300
- वर्ष 2003
विजयी हुईं: भाजपा से यशोधरा राजे सिंधिया
हराया: कांग्रेस के गणेश गौतम को
जीत का अंतर: 25734
- वर्ष 2008
विजयी हुए: भाजपा से माखनलाल राठौर
हराया था: कांग्रेस के वीरेंद्र रघुवंशी को
जीत का अंतर: 1751 वोट
- वर्ष 2013
विजयी हुईं: भाजपा से यशोधरा राजे सिंधिया
हराया: कांग्रेस के वीरेंद्र रघुवंशी को
जीत का अंतर: 11145
- वर्ष 2018
विजयी हुईं: भाजपा से यशोधरा राजे सिंधिया
हराया: कांग्रेस के सिद्धार्थ लढ़ा को
जीत का अंतर: 27 हजार
ये भी पढ़ें :mp election 2023 : भाजपा का गढ़ रहा चंबल, कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष से लेकर नेता प्रतिपक्ष तक इसी संभाग से बने
Updated on:
28 Oct 2023 07:54 am
Published on:
28 Oct 2023 07:51 am
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
