फिलहाल, सलमान पठान ने इस हरे रंग के दुर्लभ सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में रिलीज कर दिया। पठान का कहना है कि वो हर रोज दिन रात अपनी जान की परवाह किए बिना इन बेजुबान जानवरों को बचाने में जुटे रहते हैं। अकसर लोग अचानक घर में या आसपास सांप दिखने पर घबराकर उसे मार देते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों से अपील की है कि जब भी उन्हें सांप नजर आए तो वो उसे मारने के बजा उनसे संपर्क करें। वो सुरक्षित सांप को रेस्क्यू कर दूर दराज जंगल में छोड़ देंगे। यही नहीं पठान हमेशा गरीब-बेसहाराओं और बेजुबान जानवरों की मदद के लिए खड़े रहते हैं। उनका कहना है कि उन्हें इसी में सुकून मिलता है और वो इस सेवा कार्य को मरते दम तक करते रहेंगे।