शिवपुरी. प्यार में तकरार होना आम बात है लेकिन कई बार ये तकरार इस हद तक बढ़ जाती है कि रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता है। छोटी-छोटी बात से शुरु हुई बात इतनी बढ़ जाती है कि कई बार लव लाइफ अधूरी ही रह जाती है और अगर किसी बात को लेकर अपकी गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड, पति या पत्नी आपसे नाराज है तो हम आपको आज मध्यप्रदेश के एक ऐसे स्थान के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर स्नान करने से प्रेमी जोड़ों की अधूरी प्रेम कहानी पूरी हो जाती है। अगर पति पत्नी इस कुंड में स्नान कर लें तो उनके बीच कभी झगड़ा नहीं होता। तो चलिए जानते है इस कुंड के बारे में...