13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑक्सीजन सिलेंडर पाइप फटने से जिला अस्पताल में मची भगदड़, आधे घंटे तक परिसर में खड़े रहे मरीज

Oxygen Cylinder : शिवपुरी जिला अस्पताल में एक मरीज को लगाए गए ऑक्सीजन सिलेंडर की पाइप फटने से मच गई भगदड़।

less than 1 minute read
Google source verification
Oxygen Cylinder

Oxygen Cylinder : मध्य प्रदेश के शिवपुरी के जिला अस्पताल में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ कारण तेज ब्लास्ट की आवाज थी जो कि एक ऑक्सीजन सिलेंडर के नोजल से लगे पाइप के फटने के कारण हुई थी। जिस मरीज को यह सिलेंडर लगाया गया था उसकी ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई। मृतक के परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर सिलेंडर से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। वहीं, ब्लास्ट के कारण घबराए अन्य मरीज और उनके परिजन करीब आधे घंटे तक अस्पताल में बाहर परिसर में खड़े रहे थे।

मरीज की शिफ्टिंग के दौरान हुआ फटा पाइप

अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि यह घटना तब हुई जब जवाहर कॉलोनी निवासी रफीक खान को वार्ड बॉय ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ व्हील चेयर पर आईसीयू से ट्रॉमा सेंटर शिफ्ट कर रहा था। हादसा रैंप में नीचे उतरते वक्त हुआ था। हादसे में रफीक की मौत हो गई क्योंकि उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिली। वहीं, रफीक के भतीजे ने आरोप लगाया है कि सिलेंडर के साथ वार्ड बॉय ने छेड़छाड़ की थी जिसके कारण पाइप फट गया।

यह भी पढ़े - कलेक्ट्रेट परिसर में खटारा कार से लटका मिला प्रेस फोटोग्राफर का शव, मची सनसनी

आधे घंटे तक बाहर खड़े रहे लोग

पाइप फटने की आवाज से घबराए मरीज और उनके करीब आधे घंटे तक अस्पताल परिसर में खड़े रहे। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन द्वारा समझाइश के बाद वह वापस अस्पताल के अंदर आने को राजी हुए थे।