25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नातिन के साथ जा रही नानी को शराबी बाइक सवार से लिफ्ट मांगना पड़ा भारी, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

-ट्रक और बाइक की भिड़ंत-हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल-घायलों में एक युवक और नानी-नातिन शामिल-घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Nov 2022, 7:03 PM IST

News

नातिन के साथ जा रही नानी को शराबी बाइक सवार से लिफ्ट मांगना पड़ा भारी, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

संजीव जाट की रिपोर्ट

शिवपुरी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले बदरवास थाना इलाके के सड़बूढ़ फोरलेन तिराहे पर एक ट्रक और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हैरान कर देने वाले हादसे में एक पुरुष, एक महिला और एक 6 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है।


लिफ़्ट मांगना पड़ा मेंहगा

जानकारी के अनुसार, रन्नौद की रहने वाली 55 वर्षीय नब्बो पत्नी जगन जाटव अपनी 5 वर्षीय नातिन प्राची के साथ दौलतपुर गांव के लिए निकली हुई थी। इसी दौरान उसने दौलतपुर की ओर जा रहे बाइक सवार से लिफ्ट मांग ली थी। महिला अपनी नातिन के साथ बाइक पर सवार होकर दौलतपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़बूढ़ गांव के पास फोरलेन हाइवे तिराहे पर एक ट्रक चालक ने बाइक को रौंद दिया। दुर्घटना में तीनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए बदरवास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहा उन्हें बेहतर उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। हादसे में महिला ओर उसकी नातिन के पैर फ्रेक्चर बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें- अंधे मोड़ पर पलटी खाते हुए खेत में जा गिरी कार, ड्राइवर का हुआ ये हाल, VIDEO

शराब के नशे में था बाइक चालक

जानकारी के अनुसार, बाइक चालक मुनेश पुत्र गजुआ आदिवासी साडखेडा महू जिले का रहने वाला है। मुनेश दौलतपुर गांव के कृषि फार्म पर काम करता है मुनेश शराब के नशे अपनी बाइक से दौलतपुर गांव की ओर जा रहा थी इसी दौरान महिला ने मुनेश से लिफ्ट मांग ली थी। संभवत शराब के नशे में मुनेश ने ट्रक को नहीं देख पाया जिससे यह हादसा गठित हो गया। बदरवास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक जप्त कर क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है दुर्घटना करने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार बताया गया पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई।