27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाकाल दर्शन करने जा रहे थे मुंबई के 6 डॉक्टर, सड़क हादसे का शिकार, दो की दर्दनाक मौत

Horrific road Accident: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में हुआ दर्दनाक हादसा, महाकाल के दर्शन करने उज्जैन जा रहे थे मुंबई के 6 डॉक्टर, रास्ते में हादसे का शिकार, दो की मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 24 Mar 2025, 11:10 AM IST

Horrifice Road Accident in MP

Horrifice Road Accident in MP

Horrific Road Accident: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से बड़ी खबर आई है। यहां मुंबई के 6 डॉक्टर (Mumbai Doctors) भयावह सड़क हादसे (Horrific Road Accident) का शिकार हो गए। इनमें से दो की मौत हो गई, वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अयोध्या से महाकाल दर्शन को जा रहे थे सभी

बताया जा रहा है कि मुंबई के ये सभी डॉक्टर यूपी और एमपी के धार्मिक स्थलों की यात्रा पर थे। वे प्रयागराज और अयोध्या मंदिर में दर्शन के बाद, एमपी में महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आ रहे थे। लेकिन महाकाल पहुंचते उससे पहले ही उनकी कार सड़क हादसे का शिकार हो गई।

मृतक महिला डॉक्टर्स थीं सगी बहनें

कार में मुंबई की दो महिला डॉक्टरों की मौत हो गई। जबकि 4 डॉक्टर्स की हालत गंभीर हैं। डॉ. सुबोध पंडित पत्नी डॉ. नीलम (55), डॉ. अतुल आचार्य पत्नी डॉ. तन्वी और डॉ. उदय जोशी (64) और डॉ. सीमा जोशी (59) के साथ अयोध्या से उज्जैन जा रहे थे। बताया जा रहा है कि मरने वाली दोनों महिला डॉक्टर्स डॉ. तन्वी और डॉ. नीलम सगी बहनें थीं। हादसे में इनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिया से टकराकर नीचे गिरी कार

ये दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident in MP) शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गुना-शिवपुरी फोरलेन हाईवे पर लुकवासा में अनंतपुर मोड़ पर कार अनियंत्रित होने से हुआ। दरअसल यहां कार एक पुलिया से गुजर रही थी। तभी अनियंत्रित हो गई और पुलिया की दीवार से टकरा गई। तेज रफ्तार के कारण कार पुलिया की दीवार तोड़ते हुए नीचे गिर गई।

सड़क हादसे की जांच शुरू

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: सौरभ शर्मा की जांच के बीच लोकायुक्त, डीजी को हटाया, मंत्रालय से मुख्यालय तक तबादले, देखें Transfer List

ये भी पढ़ें: अंतरिक्ष से विदिशा तक, NASA की शान, एमपी की जान हैं Sunita Williams