
टिकट कटने ने नाखुश पार्षद उम्मीदवार, कांग्रेस कार्यालय में खुद पर डाला पेट्रोल, तस्वीरें वायरल
शिवपुरी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित कांग्रेस कार्यलय के बाहर मंगलवार को उस समय अफरा तफरी मच गई, जब यहां वार्ड नंबर 18 के पार्षद पद के उम्मीदवार रहे बंटी शर्मा द्वारा कांग्रेस द्वारा टिकट काटने की पुष्टि हो गई। पार्टी से नाराज हुए कांग्रेस उम्मीदवार ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध स्वरूप खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की कोशिश तक कर डाली।
पहले तो पार्षद पद के उम्मीदवार बंटी शर्मा ने कार्यालय में जिलाअध्यक्ष से बातचीत की। इसके बाद बाहर निकलकर उन्होंने दूसरे उम्मीदवार को टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरु कर दिया। विरोध इस कदर बढ़ा कि, बंटी शर्मा ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि, आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते आग लगने से पहले ही बंटी शर्मा को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुची कोतवाली पुलिस बंटी शर्मा को अपने साथ ले गई।
इस बार हो गया महिला वार्ड
बता दें कि, इस बार वार्ड नंबर 18 महिला आरक्षित कर दिया गया है। ऐसे में बंटी शर्मा ने अपने पत्नी को उसी वार्ड से टिकट की उम्मीदवारी के लिए खड़ा कर दिया था। बताया ये भी जा रहा है कि, बंटी शर्मा की पत्नी का टिकट कांग्रेस पार्टी की तरफ से लगभग फाइनल था, लेकिन ऐन वक्त पर बंटी शर्मा की पत्नी का टिकट कांग्रेस जिला अध्यक्ष द्वारा काट दिया गया, जिससे नाराज होकर बंटी शर्मा अपने परिवार के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। हंगामा इतना बढ़ा कि, उन्होंने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने तक की कोशिश कर ली।
Updated on:
22 Jun 2022, 12:32 PM IST
Published on:
22 Jun 2022, 12:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.