श्रावस्ती. योगी सरकार (UP Government) ने तय किया है कि निर्धन व निराश्रित परिवारों में कोविड-19 या अन्य कारणों से हुई मृत्यु पर अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये मिलेंगे। इस सम्बन्ध में नगर विकास विभाग द्वारा कोविड-19 से संक्रमण के कारण मृत्यु की दशा में शवों के निस्तारण के लिए पांच हजार रुपये व्यय करने हेतु नगरीय निकायों को अधिकृत भी किया गया है। सरकार द्वारा यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि कोविड-19 या अन्य कारणों से हुई मृत्यु पर धन के अभाव में शवों को नदियों में न प्रवाहित किया जाए। जिलाधिकारी टीके शिबु ने जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भिनगा सहित अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इकौना को इस संबंध में निर्देश दिया है।