8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: युवक की पीट-पीट कर हत्या के मामले में गिरफ्तारी न होने पर भड़के बीजेपी प्रत्याशी, साकेत मिश्रा, सुनिए पुलिस से क्या कहा

श्रावस्ती में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 5 दिन बाद हत्या के पांच आरोपियों में पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। जिसको लेकर भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा ने जब पुलिस से सवाल किया। तो वह बगल झांकने लगी। वीडियो में सुन सकते हैं। अपनी मित्र पुलिस कैसे काम करती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्रावस्ती

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 12 Jun 2024, 5:40 PM IST

Shravasti hindi news

श्रावस्ती में एक युवक को दबंगों ने जमकर पीटा जब वह अपनी जान बचाने के लिए छत पर चढ़ गया। तो दबंगों ने उसे छत के नीचे फेंक दिया। उसके बाद उस पर जमकर ईंट पत्थर बरसाए। जब दबंग मारपीट कर चले गए तो परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक के पत्नी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद गिरफ्तारी न होने पर भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा ने पुलिस तीखे सवाल किया।

श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। 5 दिन पहले हुई इस घटना में पुलिस पांच आरोपियों में से एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे हैं। बताते चलें कि परशुराम नगर की रहने वाले संजय मिश्रा पुत्र शिव शरण मिश्रा बीते शुक्रवार शाम सात बजे अपने घर में थे। इसी बीच पड़ोसी घनश्याम, बड़कन चौरसिया, छोटका व उसका दामाद, श्रीकांत चौरसिया संजय मिश्रा के घर में घुस गए। लाठी डंडों से मारने पीटने लगे। परिवार के लोग बचाने आए तो उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। संजय मिश्रा छत पर चढ़ गए। इस पर दबंग छत पर चढ़ गए। संजय को छत से धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद छत से ही ईंट फेंक कर मारने लगे। परिजन संजय को लेकर सीएचसी इकौना पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक संजय मिश्रा बीजेपी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। जबकि आरोपी सपा के कार्यकर्ता है। लोगों की माने तो एक भोज कार्यक्रम में आरोपी और मृतक से राजनीति को लेकर कुछ बहस भी हुई थी। फिलहाल मामला कुछ भी हो लेकिन जिस तरह से युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। उससे श्रावस्ती पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भाजपा प्रत्याशी संजय मिश्रा ने श्रावस्ती पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने थाने के प्रभारी से पूछा कि घटना के 5 दिन हो गए। एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सके। इस पर पुलिस की तरफ से बताया गया की सभी आरोपी नेपाल भाग गए हैं। साकेत मिश्रा ने कहा कि यह बात आप लिख कर दे दीजिए। हम लोग पांच लोगों में से किसी को खोज नहीं पा रहे हैं। उन्होंने एसपी से भी बात किया। चेतावनी दिया कि यदि 2 दिन के भीतर कम से कम तीन आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते हैं। तो हम डीजीपी को लिख कर देंगे।