हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में घना कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार 25 से 27 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग- अलग इलाकों में सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। इसके अलावा, आज राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। 25 से 27 दिसंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 25 दिसंबर को गंगीय पश्चिम बंगाल, 25 और 26 दिसंबर को ओडिशा, 26 दिसंबर को राजस्थान, 26 और 27 दिसंबर को मध्य प्रदेश के अलग- अलग इलाकों में सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना है। 28 और 29 दिसंबर को पंजाब और हरियाणा और 27 से 29 दिसंबर को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।