Siddharthnagar BJP Meeting: यूपी के सिद्धार्थनगर में भाजपा की समीक्षा बैठक में कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। यह बैठक लोकसभा चुनाव में कम मतदान की समीक्षा करने के लिए रखी गई थी, लेकिन इसके लिए जब कुछ लोग एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ने लगे तो मामला गरमा गया। दरअसल, सिद्धार्थनगर जिले के तहत आने वाली डुमरिया लोकसभा सीट पर बीजेपी के जगदंबिका पाल ने जीत हासिल की है। पार्टी जीत भले गई हो पर वोट प्रतिशत पहले से कम हुआ है। इसी की समीक्षा के लिए पार्टी नेताओं की बैठक चल रही थी। इसमें कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई।