आयुष्मान कियोस्क का शुभारंभ
सिविल सर्जन डॉ. एसबी खरे ने योजना के विषय में बताया तथा लाभ की प्रक्रिया समझाया। जिला चिकित्सालय परिसर में आयुष्मान कियोस्क का भी शुभारंभ किया। हितग्राहियों को गोल्डन कार्ड वितरित किया गया। कलेक्टर दिलीप कुमार, उपखंड अधिकारी गोपदबनास केपी पांडेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर एल वर्मा, डॉ. राजेश मिश्रा, केके तिवारी, डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी उपस्थित रहे।