28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिकनिक मनाने नहर पर गए 8 दोस्‍त, 2 डूबे, 18 घंटे बाद 12 कि.मी दूर इस हाल में मिली लाशें

बाणसागर नहर में डूबे दो छात्रों का शव 18 घंटे बाद सोमवार सुबह रेस्क्यू कर लिए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीधी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 17 Jul 2023, 4:19 PM IST

dead bodies found in bansagar canal

पिकनिक मनाने नहर पर गए 8 दोस्‍त, 2 डूबे, 18 घंटे बाद 12 कि.मी दूर इस हाल में मिली लाशें

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के अंतर्गत आने वाली बाणसागर नहर में डूबे दो छात्रों का शव सोमवार सुबह रेस्क्यू कर लिए गए हैं। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजे और अब दोनों शवों को उनके स्वजन को सौंप दिया है। घटना जिले के कमर्जी थाना इलाके के उकरहा में घटी है। बताया जा रहा है कि, छात्रों के नहर में बहने के बाद से ही पुलिस द्वारा उनकी तलाश शुरु कर दी गई थी और अब 18 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार की सुबह नहर से शव बरामद कर लिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि, दोनों शव घटना स्थल से करीब 12 किलो मीटर दूर मिले हैं। बता दें घटना के बाद से थाना प्रभारी भूपेश बैंस, एनडीआरएफ की टीम लगातार शव को तलाश रही थीं। घटनास्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर करुई खाड गांव में नहर में शव दिखा। सूचना पर पुलिस और टीम मौके पर पहुंची। पहला शव प्रत्यूष द्विवेदी का मिला। इसके बाद कुछ ही देर में चंद्रशेखर गुप्ता का शव मिल गया। ‌

यह भी पढ़ें- सावन के दूसरे सोमवार दो रूपों में नगर भ्रमण करेंगे बाबा महाकाल, कुछ लोग ही जानते हैं इसकी विशेषता


6 दोस्तों के सामने तेज बहाव में बह गए दोनों

मामले को लेकर टीआई भूपेश बैस का कहना है कि, सीधी से 8 युवक उकरहा गांव में पिकनिक मनाने आए थे। इनमें 18 वर्षीय प्रत्यूष पांडे निवासी पड़रा, 15 वर्षीय चंद्र शेखर गुप्ता निवासी उकरहा नहाने के लिए नहर में नीचे की तरफ उतर आए। लेकिन, यहां नहर का बहाव तेज होने के कारण दोनों बह गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरु किया, लेकिन आसपास के इलाके में दोनों छात्र नहीं मिले। इसके बाद बाण सागर नहर का पानी रोका गया ताकि छात्रों को ढूंढा जा सके।