8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10वीं बोर्ड परीक्षा: MP की टॉप टेन सूची में सीधी के 4 छात्र, यहां जानिए कैसे मिली सफलता

मुख्यमंत्री से सम्मानित होने चारों छात्र भोपाल के लिए हुए रवाना, उत्कृष्ट विद्यालय सीधी के दो बच्चों ने टॉप-10 सूची में बनाया स्थान

2 min read
Google source verification

सीधी

image

Suresh Mishra

May 13, 2018

Merit List 10th board sidhi and Madhya pradesh

Merit List 10th board sidhi and Madhya pradesh

सीधी। माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र भोपाल द्वारा सोमवार को हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के साथ ही प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं को भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सम्मानित किया जाएगा। संबंधित छात्रों की सूची संबंधित जिलों में भिजवाकर माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान बनाने वाले बच्चों को पूर्व में ही बुला लिया गया है।

जिसमें सीधी जिले के चार छात्र शामिल हैं। हालांकि जारी सूची में इस बात का उल्लेख नहीं है कि किस बच्चे ने टॉप टेन सूची में कौन सा स्थान अर्जित किया है, लेकिन यह तो तय हो गया है कि वह प्रदेश की टॉप टेन सूची में शामिल हैं।

प्राचार्य के साथ गए भोपाल
सीधी जिले से प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान बनाने वाले चारों छात्र जिला शिक्षा अधिकारी पारसनाथ शुक्ल के मार्गदर्शन में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी क्रमांक-1 के प्राचार्य शंभूनाथ त्रिपाठी के साथ रविवार को अपरान्ह सीधी से रवाना किए गए, जो रीवा से रेवांचल एक्सप्रेस से भोपाल के लिए रवाना हुए। टॉप टेन सूची में स्थान अर्जित करने वाले बच्चों को मुख्यमंत्री द्वारा सुबह करीब 11 बजे एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

patrika IMAGE CREDIT: patrika

जिले के ये छात्र प्रदेश की टॉप टेन सूची में
जिले के जिन चार छात्रों ने प्रदेश की टॉप-टेन सूची में स्थान अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया है, उसमें शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी क्रमांक-१ के दो छात्र शामिल हैं, जिसमें कमलनाराण सिंह पिता दयासागर सिंह तथा गोपाल विश्वास पिता फाल्गुनी शामिल हैं। इसी तरह श्रीगणेश हायर सेकेंडरी स्कूल अमहा सीधी की छात्रा साक्षी द्विवेदी पिता रामसजीवन द्विवेदी के साथ ही सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करौंदिया का छात्र आदर्श कुमार दीक्षित पिता दूधनाथ दीक्षित शामिल हैं। बता दें की इस वर्ष हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में प्रदेश की टॉप टेन सूची मेेंं स्थान अर्जित करने वाले सभी छात्र जिला मुख्यालय की स्कूलों से ही हैं। ग्रामीण अंचलों की स्कूलों की पूरी तरह से पत्ता साफ हो गया है।