12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर पालिका की मतदाता सूची पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, BJP MLA के समधी का दो जगह कैसे नाम

विधायक के समधी का नाम चंदवाही भरूही व वार्ड क्रमांक-2 में भी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीधी

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 10 Jun 2018, 4:57 PM IST

MP voter list big fraud news in sidhi madhya pradesh

MP voter list big fraud news in sidhi madhya pradesh

सीधी। नगर पालिका परिसद सीधी की नवीन मतदाता सूची का प्रकाशन होने के बाद आठ जून तक दावा आपत्तियां करने का समय दिया गया था। अपनी आपत्तियां लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर दिलीप कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को बताया कि 7 जून को कांग्रेस पार्टी को शाम 4 बजे नगर पालिका सीधी के आगामी निर्वाचन के लिए तैयार की गई आधी-अधूरी मतदाता सूची दी गई है। इसमें कई वार्डों के कुछ भाग नहीं सौंपे गए हैं।

बीएलओ घर-घर नहीं जाते
इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने तत्काल निर्वाचन सूची उपलब्ध करायी। कांग्रेस का आरोप था कि नगर पालिका की मतदाता सूची अद्यतन करने के लिए बनाए गए बीएलओ घर-घर संपर्क नहीं किए हैं। एक जगह बैठकर विधानसभा की सूची से नपा की मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। वार्ड छोड़कर अन्यत्र चले गए मतदाताओं का नाम विलोपित नहीं किया गया है। मृत व्यक्तियों के नाम भी दिए गए हैं। मतदाता सूची में सत्ताधारी दल के दखल के स्पष्ट प्रमाण मिल रहे हैं।

विधायक के समधी पर आरोप
उदाहरण के तौर पर सीधी विधायक के समधी तुलसी पांडेय का नाम ग्राम पंचायत चंदवाही भरूही में भी दर्ज है। वहां से वे जिला पंचायत का चुनाव लड़ते रहे हैं। उनका नाम नगर पालिका सीधी के वार्ड क्रमांक-2 के अनुसूची क्रमांक 27 से 37 तक सपरिवार दर्ज है। यह सर्वथा अनुचित है। इसी प्रकार नगर पंचायत मझौली, रामपुर, चुरहट की मतदाता सूची का प्रकाशन 7 जून को करके 8 जून तक आपत्तियां मंगाई गई है जो दे पाना संभव नहीं है।

इन कांग्रेसी नेताओं ने किया विरोध
इसके लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। प्रतिनिधि मंडल में जिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा, संगठन महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष हरिहर गोपाल मिश्रा, एडवोकेट विनोद वर्मा, ओंकार सिंह कर्चुली, रामलाल वर्मा, प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू एवं अन्य कई कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।