25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में भीषण सड़क हादसे में 8 की मौत, एक ही परिवार से एक साथ उठेंगी 4 अर्थियां, घरों में पसरा मातम

MP Road Accident SIdhi Update: एमपी के सीधी जिले में हुए सड़क हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। मैहर जाने के दौरान हुए इस सड़क हादसे में मरने वालों में एक ही परिवार के 4 लोगों जिनमें मां और बेटे शामिल हैं की मौत हुई है। चारों की एक साथ अर्थियां उठेंगी, हादसे के बाद इन घरों में खुशियों की जगह मातम ने ले ली है, हर तरफ रुदाली सुनाई दे रही है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीधी

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 11 Mar 2025, 3:50 PM IST

SIdhi Road Accident

SIdhi Road Accident: सीधी में हुए दर्दनाक हादसे की तस्वीरें, एक ही परिवार के चार लोगों समेत 8 की मौत

MP Road Accident: मुंडन संस्कार के लिए मैहर मंदिर जा रहा परिवार एक लापरवाही के चलते भीषण हादसे का शिकार बना। हादसा रीवा-सीधी हाईवे पर वाहन को गलत लेन में ले जाने से हुआ। सिंगरौली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बल्कर से टकराने के बाद गाड़ी में सवार 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 को अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार, रविवार की रात देवरी गांव से एक गाड़ी में 6 बच्चे सहित 21 लोग मैहर के लिए निकले। सीधी के नजदीक ही उपनी गांव के पास डीजल भराने के बाद चालक ने शॉर्टकट अपनाते हुए फोरलेन में गलत दिशा में वाहन दौड़ाना शुरू कर दिया। इस बीच सिंगरौली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बल्कर से उनकी जोरदार टक्कर हुई।

पुलिस के अनुसार, वाहन में क्षमता से दोगुना से अधिक 21 यात्रियों को बैठाया था, जिस कारण हादसे ने और अधिक भयावह रूप ले लिया। हादसे पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने शोक जताया। उन्होंने, मृतकों के परिजन को 2-2 लाख, गंभीर घायलों को 1-1 लाख और सामान्य घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

संबंधित खबर- MP में भीषण हादसा, बच्चे का मुंडन करवाने मैहर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, मची चीख-पुकार

ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana को लेकर आया बड़ा अपडेट, बजट सत्र में राज्यपाल बोले- नहीं होगी बंद…