शोभा का वाली के उदाराम सैनी, भूराराम, झाबरमल, छिगनलाल, नाथूराम, मुन्नाराम आदि ने बताया कि देश 70 साल पहले आजाद हो गया था किन्तु ढाणी वासी आज भी रास्ते की दृष्टि से परतत्रंता की बेडिय़ों में जीवन जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने रास्ते के लिए विधायक, सांसद, रेलमंत्रालय तक चक्कर लगाए हैं, किन्तु बार-बार सिर्फ आश्वासन ही मिला।