राजस्थान भाजपा में अनुशासन के भीष्म पितामह मदनलाल सैनी को भाजपा की कप्तानी मिलने के कई सियासी मायने है। तिवाड़ी व महरिया की मजबूत पकड़ वाले क्षेत्र माने जाने वाली शेखावाटी पर अब भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। पहले राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान इसी की कवायद है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि ओबीसी वोट बैंक पर पकड़ मजबूत करने के लिए भाजपा ने यह राह अपनाई है। सैनी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के पीछे दूसरी वजह संघ परिवार और ईमानदार छवि का साधारण कार्यकर्ता होना भी है।