खेतड़ी. यहां भैंस की एक पाड़ी कौतुहल का विषय बनी रही। वजह थी पाड़ी के दो सिर होना। फिर क्या था यह सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और लोग इस विचित्र पाड़ी को देखने के लिए उमड़ पड़े।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के झुंझुनूं जिले की खेतड़ी तहसील के गांव तातीजा के श्योलपुरा गांव में ओमपाल सिंह की भैंस इस विचित्र पाड़ी (बछड़ी) को जन्म दिया है। फिलहाल पाड़ी स्वस्थ है।