आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति व सास उसको दहेज के लिए प्रताडि़त करने लग गए थे। मारपीट के बाद उसके पति व सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाली उसकी सास ने दहेज में आवासीय मकान, कार व नकद राशि की मांग रखी। इसके बाद योजना बनाकर उसे बहला-फुसला कर अपने पीहर भेज दिया। तब से उसे ससुराल में प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं। वह 22 जून से ससुराल स्थित आवास के चौक में बाहर बैठी है। जबकि उसका पति व सास कमरों के ताला लगाकर वहां से गायब हैं। इधर, विवाहिता की वीरांगना मां का कहना है कि उसे अपनी बेटी के लिए न्याय चाहिए।