सत्यनारायण शर्मा उर्फ सत्ता बाबा को लोग कभी नहीं भूल पाएंगे। वजह ये है कि इन्होंने कुएं, बावडिय़ों, बांध व तालाब में डूबते अनेक लोगों को सकुशल बाहर निकालकर जिंदगी लौटाई है। सत्ता बाबा लोगों को बचाने के लिए खुद की जान की बाजी लगाने से जरा भी नहीं चूकते थे। उनकी इसी बात की तो दिल्ली पुलिस भी कायल है।