सीकर. बेरोजगारों के लिए भी राहतभरी खबर है। बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक के पद पर चयनित बेरोजगारों को शिक्षा विभाग ने इसी महीने नौकरी देने की पूरी तैयारी कर ली है। जिले में 361 चयनित बेरोजगारों को नौकरी मिलनी है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा शिक्षा ने परामर्श शिविरों के लिए सूची जारी कर दी है। इसके लिए अभ्यर्थियों से आपत्ति भी मांगी गई है।