खाटूश्यामजी मंदिर के सोने के दरवाजे की पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल होने पर श्री श्याम मंदिर कमेटी ने अपने लैटर हैड पर पोस्ट का खंडन करते हुए लिखा है कि 6 फरवरी 2018 को सोशल मीडिया में वायरल हो रही 70 किलोग्राम से बने हुए स्वर्ण जडि़त दरवाजा की खबर पूणतया, झूठी, अफवाह व श्याम जगत गलत भ्रांति फैलाई गई है। कृपया ऐसे भ्रामिक प्रचारों पर ध्यान ना दें। खाटूश्यामजी मंदिर का दरवाजा लकड़ी से निर्मित है, जिस पर चांदी का पतरा लगाकर सोने की पॉलिस का कार्य करवाया हुआ है।