हनुमान बेनीवाल कि पार्टी प्रदेश की सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रदेश की मौजूदा सरकार घोटालों, भ्रष्टाचार व अपराधियों को खुले आम सरंक्षण देने वाली हैं। उन्होंने कहा कि नागौर में पहली, बाड़मेर दूसरी, बीकानेर तीसरी व सीकर में चौथी रैली की थी। पांचवीं रैली को लेकर शुक्रवार को झुंझुनूं, नवलगढ़, सीकर में जनसम्पर्क किया है। इस दौरान पूर्व विधायक नवलगढ़ प्रतिभा सिंह, वीर तेजा सेना जिलाध्यक्ष राजेश खाखल, महिपाल महला, धर्मेंद्र मंडावरा, महेंद्र कटराथल, सचिन पिलानियां, विकास पचार, हरी नागा, जगदीप डोरवाल व बिजेंद्र पूनिया आदि मौजूद रहे।