सीकर.
सीकर शहर में नवलगढ़ रोड स्थित आजाद नगर में एक पति ने अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया। उसका अपनी पत्नी से दहेज को लेकर विवाद चल रहा था और उधारी के तीन लाख रुपए मांगने पर बात ज्यादा बिगड़ गई। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है। महिला को पहले शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पीहर पक्ष के लोग उसे झुंझुनूं ले गए। झुंझुनूं पहुंची उद्योग नगर थाना पुलिस ने महिला के पर्चा बयान लेकर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।